राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में मीडिया चैनलों को सलाह : लाइव कवरेज से बचने का निर्देश

Jitendra Kumar Sinha
0





भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने देशभर के सभी मीडिया चैनलों, समाचार एजेंसियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को सलाह दी है कि वे रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों से संबंधित लाइव कवरेज से परहेज करें। यह सलाह राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में दी गई है ताकि संवेदनशील सूचनाओं के असमय प्रसारण से कोई खतरा न उत्पन्न हो।

सरकार द्वारा जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि रक्षा अभियानों और सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों की रियल-टाइम कवरेज, दृश्य प्रसारण, या "सूत्रों के आधार पर" जानकारी का प्रसार नहीं किया जाना चाहिए। असमय सूचना प्रसार से शत्रु तत्वों को मदद मिल सकती है और हमारे सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा और अभियान की सफलता को खतरा हो सकता है।

मंत्रालय ने बताया कि पूर्व में भी कारगिल युद्ध, मुंबई आतंकी हमले (26/11), और कंधार अपहरण जैसी घटनाओं के दौरान मीडिया की अनियंत्रित कवरेज ने राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला था। इन उदाहरणों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदार रिपोर्टिंग की आवश्यकता को दोहराया गया है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि टीवी चैनलों को केबल टेलीविजन नेटवर्क (संशोधन) नियम, 2021 के नियम 6(1)(p) का सख्ती से पालन करना होगा। इस नियम के तहत, किसी भी आतंकवाद विरोधी अभियान के लाइव कवरेज पर प्रतिबंध है और केवल सरकार द्वारा नामित अधिकारी की ओर से समय-समय पर जानकारी दी जा सकती है।

मंत्रालय ने सभी स्टेकहोल्डर्स से अपील की है कि वे अत्यधिक सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ रिपोर्टिंग करें और उच्चतम मानकों का पालन करें। यह निर्देश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top