चंडीगढ़ से सटे अटारी बॉर्डर पर शुक्रवार को पाकिस्तान लौटने के लिए पहुंचे कई पाकिस्तानी नागरिकों ने हंगामा कर दिया। सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को स्वदेश लौटने के आदेश के बाद, यहां माहौल गर्मा गया है, क्योंकि कई लोगों के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद वे भारत में रुके हुए थे। जब वापसी के लिए बॉर्डर पहुंचे तो बीएसएफ और कस्टम अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया, जिससे वहां हंगामा मच गया।
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा परेशान भारतीय मूल की वे महिलाएं हुईं जिनकी शादी पाकिस्तान में हुई थी, लेकिन उन्हें पाकिस्तानी नागरिकता नहीं मिली है। आदेशों के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट धारकों को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं है। करीब एक दर्जन महिलाएं ऐसी थीं जो अपने ससुराल लौटना चाहती थीं, लेकिन उन्हें रोक दिया गया।
राजस्थान के जोधपुर की अफसीन जहांगीर की शादी कराची में हुई थी। उनके बच्चे पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिन्हें तो बॉर्डर पार करने दिया गया, लेकिन अफसीन को रोक दिया गया।
——————-
