अंटार्कटिका का अनोखा - 'हेलमेट धारी' तैराक - “चिनस्ट्रैप पेंग्विन”

Jitendra Kumar Sinha
0




चिनस्ट्रैप पेंग्विन का नाम ही इसकी सबसे बड़ी पहचान है। इनके चेहरे पर एक पतली, काली पट्टी होती है जो एक कान से शुरू होकर सिर के नीचे से होती हुई दूसरे कान तक जाती है। यह पट्टी बिल्कुल वैसी दिखती है जैसे किसी ने हेलमेट की चिनस्ट्रैप लगा रखी हो। यह विशिष्ट निशान इन्हें अन्य पेंग्विन प्रजातियों से अलग बनाता है और इनकी सुंदरता को चार चाँद लगाता है। इस अनूठी विशेषता के कारण ही इन्हें 'चिनस्ट्रैप पेंग्विन' के नाम से जाना जाता है।

चिनस्ट्रैप पेंग्विन मुख्य रूप से दक्षिणी महासागर के बर्फीले और ठंडे इलाकों में पाया जाता हैं। अंटार्कटिका प्रायद्वीप, स्कॉटिया आर्क (साउथ सैंडविच द्वीप समूह, साउथ ओर्कनी द्वीप समूह) और पास के कई छोटे द्वीप इनके पसंदीदा निवास स्थान हैं। ये पेंग्विन ऐसे क्षेत्रों को पसंद करता हैं जहाँ उन्हें प्रचुर मात्रा में भोजन और सुरक्षित प्रजनन स्थल मिल सके। बर्फीले समुद्री किनारा और चट्टानी द्वीप इनकी बड़ी-बड़ी कॉलोनियों का घर बनता हैं।

चिनस्ट्रैप पेंग्विन अपने जीवन का अधिकांश समय समुद्र में बिताता हैं, जो उनके भोजन का मुख्य स्रोत है। इनका आहार मुख्य रूप से क्रिल (छोटे झींगे जैसे जीव), मछली और अन्य छोटे समुद्री जीवों पर निर्भर करता है। ये उत्कृष्ट तैराक होते हैं और अपनी शिकार क्षमता के लिए जाने जाते हैं। पानी के भीतर ये अविश्वसनीय रूप से तेज होते हैं, 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तैर सकता हैं। यह गति उन्हें अपने शिकार का पीछा करने और उसे पकड़ने में मदद करता है, जिससे वे ठंडे अंटार्कटिक जल में भी जीवित रह पाता हैं।

इन पेंग्विन की ऊंचाई लगभग 70 सेंटीमीटर होती है, जो उन्हें मध्यम आकार के पेंग्विन की श्रेणी में रखता है। इनका वजन 3 से 5 किलोग्राम के बीच होता है। हालांकि, इनका वजन प्रजनन के मौसम और भोजन की उपलब्धता के आधार पर थोड़ा भिन्न हो सकता है। अपने छोटे कद के बावजूद, यह बेहद फुर्तीला होता है। चाहे वह जमीन पर लड़खड़ाते हुए चलना हो या पानी में तेजी से तैरना।

चिनस्ट्रैप पेंग्विन बेहद सामाजिक होता हैं और बड़ी-बड़ी कॉलोनियों (समूहों) में रहना पसंद करता हैं। यह कॉलोनियाँ हजारों की संख्या में पेंग्विन से बनी हो सकती हैं, जो शोरगुल वाली और जीवंत होती हैं। यह पेंग्विन विभिन्न प्रकार की आवाजें निकालता हैं, जैसे कर्कश चीखें और गड़गड़ाहट, जो संचार का एक महत्वपूर्ण साधन हैं। समूह में रहना उन्हें शिकारियों से सुरक्षा प्रदान करता है और प्रजनन के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाता है।

प्रजनन के मौसम के दौरान, नर और मादा चिनस्ट्रैप पेंग्विन मिलकर घोंसला बनाता हैं। मादा आमतौर पर दो अंडे देती है। अंडे सेवने और बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी नर और मादा दोनों साझा करता हैं। वह बारी-बारी से अंडे सेवते हैं और जब बच्चे बाहर आता हैं, तो वह उन्हें भोजन खिलाने और शिकारियों से बचाने में भी सहयोग करता हैं। यह सहयोगात्मक parenting बच्चों के जीवित रहने की संभावना को बढ़ाती है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top