बिहार के संविदा विद्युतकर्मियों ने 22 मई, 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। सूत्रों के अनुसार, इस बात की जानकारी बिहार पावर वर्क्स यूनियन के संयोजक संतोष कुमार ने दी है।
बिहार पावर वर्क्स यूनियन के संयोजक संतोष कुमार ने बताया है कि विद्युतकर्मियों और उनके परिवार की भविष्य के लिए यूनियन ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर 22 मई से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की गई है।
संयोजक संतोष कुमार ने यह भी बताया है कि जबतक बिजली कंपनी उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करेगी, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
————————