सुई की नोक जितनी छोटी -एमआईटी ने बनाई - अल्ट्रा-स्मार्ट 5G रिसीवर चिप

Jitendra Kumar Sinha
0



तकनीक के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता मिली है। अमेरिका के प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के वैज्ञानिकों ने एक बेहद छोटी 5G रिसीवर चिप तैयार किया है, जिसका आकार मात्र सुई की नोक के बराबर है। यह तकनीकी चमत्कार भविष्य की स्मार्ट डिवाइसों को नई दिशा देने वाला है।

इस सूक्ष्म चिप में अत्यंत छोटे कैपेसिटर (capacitor) और स्विच लगाया गया हैं, जो कम वोल्टेज पर भी बेहतरीन ढंग से काम करता हैं। इसका अर्थ है कि यह चिप बहुत कम बिजली की खपत करते हुए भी तेजी से 5G सिग्नल को प्रोसेस कर सकता है। इससे बैटरी की उम्र लंबी होती है और डिवाइस की कार्यक्षमता भी बढ़ती है।

इस चिप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे स्मार्ट घड़ियों, फिटनेस बैंड, ईयरबड्स, स्वास्थ्य निगरानी उपकरण और अन्य पोर्टेबल गैजेट्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी मदद से यह उपकरण न केवल अधिक टिकाऊ होंगे बल्कि इनकी लागत भी कम होगी और प्रदर्शन कहीं बेहतर होगा। कम ऊर्जा खपत का अर्थ है कि डिवाइस को बार-बार चार्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उपयोगकर्ताओं को अधिक सुविधा मिलेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह नई चिप हेल्थकेयर इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा बदलाव लेकर आएगी। जिन उपकरणों का इस्तेमाल मरीजों की निगरानी के लिए किया जाता है, वह अधिक संवेदनशील, भरोसेमंद और किफायती बन सकेंगे। विशेष रूप से रिमोट हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम में यह क्रांति ला सकता है, जहां डॉक्टर दूर से ही मरीज की स्थिति पर नजर रख सकता हैं।

एमआईटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि यह चिप भविष्य के लिए आधारशिला सिद्ध हो सकता है। इसकी सहायता से स्मार्ट सिटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े उपकरणों को अधिक कुशल और ऊर्जा-संवेदनशील बनाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्रों में भी इस चिप के उपयोग की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top