दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का शपथ ग्रहण 20 फरवरी को होगी और मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता शपथ लेगी।
भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चुनी गई । रेखा गुप्ता 20 फरवरी (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ-साथ कुछ अन्य विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
8 फरवरी को चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे प्रवेश वर्मा का नाम चल रहा था, जिन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया था। इनके अतिरिक्त विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद और सतीश उपाध्याय भी मुख्यमंत्री के दौड़ में शामिल थे।
भारतीय जनता पार्टी 27 वर्षों के बाद दिल्ली में सरकार बना रही है।