भारतीय जनता पार्टी के कौन होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष ?

Jitendra Kumar Sinha
0



भारतीय जनता पार्टी दक्षिण भारत में पार्टी के विस्तार की कवायद शुरू की है। इससे ऐसा लगता है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दक्षिण भारत से बनेंगे। देखा जाय तो दक्षिण भारत से तीन नाम अध्यक्ष के दौर में आगे चल रहा है, जिसमें जी. किशन रेड्डी, बंडी संजय कुमार और प्रह्लाद जोशी का नाम सुर्खियों में है।


भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए यह बात चर्चा में है कि  दक्षिण भारत में कर्नाटक से अलग दूसरे राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी का समर्थन बढ़ने से पार्टी जी. किशन रेड्डी, बंडी संजय कुमार और प्रल्हाद जोशी में से किसी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन सकता है। 


भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना के बंगारु लक्ष्मण, तमिलनाडु के जना कृष्णमूर्ति और आंध्रप्रदेश के वेंकैया नायडू को वर्ष 2000 से 2004 तक की अवधि में तीनों  दक्षिण भारत से अध्यक्ष थे। सूत्रों के अनुसार इस बार दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी का लोक सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत केरल में 16.67 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश में 13.07 प्रतिशत, कर्नाटक में 46.05 प्रतिशत, तमिलनाडु में 10.72 प्रतिशत और तेलंगाना में 35.6 प्रतिशत मिला है। इसमें से कर्नाटक में 2019 को छोड़कर सभी राज्यों में वर्ष 2014 और 2019 लोक सभा चुनाव की अपेक्षा मतदान प्रतिशत बढ़ा है।


भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष के दौर में सूत्रों के अनुसार जी. किशन रेड्डी का नाम सबसे आगे है। 64 वर्षीय जी. किशन रेड्डी को भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष बनाकर ओबीसी और साउथ दोनों को सकारात्मक संदेश दे सकती है। जी. किशन रेड्डी को सरकार और संगठन दोनों को चलाने का अनुभव है।  वे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में जी. किशन रेड्डी केन्द्रीय कोयला मंत्री के साथ तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष भी है। इन्होंने तीन बार विधायक और संयुक्त आंध्र के प्रदेश अध्यक्ष रह भी चुके हैं। साथ ही, वर्ष 2019 से लगातार केन्द्र सरकार में मंत्री हैं। 


वहीं 53 वर्षीय बंडी संजय कुमार  हिंदूत्व और ओबीसी दोनों समीकरण को साधते है। तेलंगाना की करीमनगर सीट से 2019 से लगातार सांसद हैं। केन्द्रीय मंत्री के साथ पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। देखा जाय तो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले अमित शाह और जेपी नड्डा भी राष्ट्रीय महासचिव रहे थे। बंडी संजय कुमार तेलंगाना अध्यक्ष भी रहे हैं। एबीवीपी के माध्यम से राजनीति में आए हैं और तमिलनाडु में भी पकड़ रखते हैं।


62 वर्षीय प्रल्हाद जोशी  भारतीय जनता पार्टी के ऐसे चेहरे हैं जो सरकार, संगठन और संसदीय मामले के माहिर माने जाते हैं। कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के दूसरे कार्यकाल में संसदीय कार्य मंत्री के रूप में फ्लोर मैनेजमेंट बखूबी संभाला था।  धारवाड़ लोकसभा सीट से लगातार 5वीं बार सांसद हैं। केन्द्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं। कर्नाटक में भाजपा की गुटबंदी की राजनीति में समन्वयवादी हैं।


अब देखना है कि भारतीय जनता पार्टी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए किसे चुनती है। मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में संगठन चुनाव होने की उम्मीद है और होली बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना दिख रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top