दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने खुद GAD, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल विकास (WCD), लैंड एंड बिल्डिंग, पब्लिक रिलेशन, विजिलेंस, और प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखा है।
इन मंत्रियों को मिले अहम विभाग:
- प्रवेश साहिब सिंह को PWD, विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल और गुरुद्वारा चुनाव का कार्यभार सौंपा गया है।
- आशीष सूद को गृह, ऊर्जा, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
- मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और योजना विभाग सौंपा गया है।
- रविंद्र इंद्राज सिंह को समाज कल्याण, SC/ST वेलफेयर, कॉरपोरेशन और इलेक्शंस की जिम्मेदारी दी गई है।
- कपिल मिश्रा को लॉ एंड जस्टिस, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग मिला है।
- डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना तकनीक विभाग का कार्य सौंपा गया है।
कैबिनेट बैठक में दो बड़े फैसले
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद दिल्ली सरकार ने अपनी पहली मंत्रिमंडल बैठक बुलाई। इस बैठक में दो अहम फैसले लिए गए:
- आयुष्मान योजना को मंजूरी – इससे लाखों दिल्लीवासियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
- CAG रिपोर्ट विधानसभा में पेश होगी – दिल्ली विधान सभा के पहले सत्र में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
यह विभागों का बंटवारा सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है, जिससे दिल्ली के विकास और प्रशासनिक सुधारों को गति मिलेगी।