भोपाल पहला ऐसा शहर है जहां महिलाओं को मस्जिदों में नमाज पढ़ने की व्यवस्था हैं। राजधानी में पांच सौ मस्जिदों में से बीस मस्जिदों में महिलाएं नमाज पढ़ रही हैं। इनमें देश की सबसे बड़ी ताजुल मसाजिद भी शामिल हैं।
महिलाओं को नमाज में आने के लिए, मोती मस्जिद, साजिदा सुल्तान, जामा मस्जिद, मस्जिद नजमुल, मस्जिद रब्बानी और टीटी नगर मस्जिद में, एंट्री है। अब महिलाओं की संख्या में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रहा है। सद्भावना मंच की सदस्य शाहजहां खान के अनुसार, कई मस्जिदों में महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था हैं। वहीं, मौलाना हाफिज जुनैद का कहना हैं कि महिलाओं को मस्जिदों में जाने पर पाबंदी नहीं है, लेकिन शर्त है कि मस्जिद में पर्दे का इंतजाम होना चाहिए।
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 2023 में सर्वोच्च न्यायालय में बताया था कि महिलाओं को मस्जिद में जाने की अनुमति है। महिलाएं हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ और अमरोहा में नमाज पढ़ने मस्जिद जा रही हैं। न्यू मार्केट स्थित मस्जिद के दूसरे फ्लोर पर महिलाओं को नमाज अदा करने के लिए व्यवस्था हैं।
-------------
