स्पेडेक्स मिशन के दोनों उपग्रहों को फिर से अनडॉक कर दिया गया है। इसरो ने दूसरी बार इन उपग्रहों को एक-दूसरे से अलग किया। पिछले 20 अप्रैल को ही दोनों उपग्रहों की दोबारा डॉकिंग की गई थी। अनडॉक के दौरान दोनों उपग्रहों के बीच, ऊर्जा स्थानांतरण समेत कई प्रयोगों को किया गया।
सूत्रों के अनुसार, इसरो के उच्च पदस्थ अधिकारियों का कहना है कि स्पेडेक्स मिशन से जुड़े तमाम निर्धारित प्रयोगों को पूरा कर लिया गया है। मिशन, शत-प्रतशित सफल रहा है और उपग्रहों में अभी भी काफी ईधन शेष है।
इसरो ने दूसरी बार बेहद आसानी से, उपग्रहों की डॉकिंग और अन डॉकिंग की है। डॉकिंग तकनीक में मिली यह सफलता चंद्रयान-4 और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन समेत भविष्य के मिशनों के लिए काफी अहम है।
------------
