प्रशांत महासागर की गहराइयों में रहता है - येटी क्रैब

Jitendra Kumar Sinha
0

 



येटी क्रैब एक ऐसा समुद्री जीव है जो अपनी अनोखी बनावट और जीवनशैली के कारण प्रकृति का चमत्कार माना जाता है। 2005 में प्रशांत महासागर की गहराइयों में खोजा गया यह क्रैब इतना अनोखा था कि वैज्ञानिकों को इसके लिए एक नया जीव परिवार बनाना पड़ा। 


येटी क्रैब का नाम 'येटी' इसलिए पड़ा क्योंकि इसके पंजों पर घने, सफेद, बालों जैसे सेटी होते हैं, जो इसे बर्फीले मानव जैसा लुक देता है। येटी क्रैब समुद्र की गहराइयों में लगभग 2,200 मीटर नीचे हाइड्रोथर्मल वेंट्स (गर्म पानी के झरनों) के पास रहता है। ये जगह अंधेरी, जहरीली, और चरम तापमान वाली होती है, जहां सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती। 


येटी क्रैब की खास बात यह है कि इसके बालों में बैक्टीरिया रहते हैं, जो वेंट्स से निकलने वाले रसायनों (जैसे सल्फर) को खाकर पोषक तत्व बनाते हैं। येटी क्रैब इन्हीं बैक्टीरिया को खाकर जिंदा रहता है यानी यह कहा जा सकता है कि यह अपने शरीर पर खाना उगाता है।

---------- 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top