चीन के शंघाई में जंगल थीम वाला रेस्टोरेंट इन दिनों सुर्खियों में है। इस रेस्टोरेंट में पेड़ के पत्तों से बने अजीब व्यंजन के साथ-साथ हाथी की लीद से बनी अनोखी मिठाई भी मिलती है। इसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं।
इस मिठाई को बनाने के लिए हाथी के सूखे गोबर को पहले चूरे जैसा बना दिया जाता है और फिर इस पर जड़ी-बूटी का इत्र, फलों का जैम, पराग और शहद का शरबत मिला कर तैयार किया जाता है।
----------
