समुद्र का सौम्य शिकारी है - “स्पॉटेड ईगल रे”

Jitendra Kumar Sinha
0

 



स्पॉटेड ईगल रे (Spotted Eagle Ray) समुद्र की गहराइयों में उड़ते पंछी की तरह दिखाई देता है। यह एक सुंदर, आकर्षक और रहस्यमयी समुद्री जीव है, जो उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय महासागरों में पाया जाता है। अपनी विशिष्ट शारीरिक बनावट, सफेद धब्बेदार त्वचा और विशाल पंखनुमा फिन्स के कारण यह आसानी से पहचाना जा सकता है।

स्पॉटेड ईगल रे का शरीर चपटा और चौड़ा होता है, जिससे वह तैरते समय हवा में उड़ने जैसा प्रतीत होता है। इसकी त्वचा गहरे नीले या काले रंग की होती है, जिस पर सफेद धब्बे होते हैं, यह इसकी सबसे प्रमुख पहचान है। इसके पंख बहुत चौड़े होते हैं, जिसका फैलाव लगभग 3 से 5 मीटर तक होता है। इसकी पूंछ लंबी और पतली होती है, जिस पर एक या एक से अधिक नुकीले कांटे होते हैं, जिनका उपयोग यह शिकारियों से बचाव के लिए करता है।

स्पॉटेड ईगल रे को अक्सर तटीय क्षेत्रों, कोरल रीफ्स, लैगून और समुद्र की सतह के पास तैरते हुए देखा जा सकता है। यह उथले पानी से लेकर 80 मीटर की गहराई तक पाया जाता है। यह अकेले या छोटे समूहों में तैरता हैं और कई बार प्रवास करते हुए बड़ी दूरियाँ तय करता हैं।

स्पॉटेड ईगल रे मुख्यतः मोलस्क, केकड़े, झींगे और छोटी मछलियों को अपना भोजन बनाता है। इसके चोंच जैसे मुंह में मजबूत दांत होते हैं, जो कठोर खोल वाले शिकार को चबाने में मदद करती हैं। यह समुद्र की तलहटी में खुदाई करके शिकार को खोजता है और अपनी गंध और विद्युत संकेतों की पहचान करने वाली इंद्रियों से उसे पकड़ता है।

इसकी लंबी पूंछ पर लगे नुकीले कांटे इसे आत्मरक्षा का साधन प्रदान करता हैं। यदि कोई शिकारी या मनुष्य इसे परेशान करता है, तो यह इन कांटों से हमला कर सकता है। हालांकि, यह प्रजाति सामान्यतः शांत स्वभाव की होती है और बिना उकसावे के हमला नहीं करती है।

हालांकि स्पॉटेड ईगल रे को अभी "Near Threatened" (निकट संकटग्रस्त) की श्रेणी में रखा गया है, लेकिन समुद्री प्रदूषण, जाल में फँसना, प्रवाल भित्तियों का विनाश और शिकार जैसी गतिविधियाँ इसके अस्तित्व के लिए खतरा बन रही हैं। कई देशों ने इसे संरक्षित प्रजाति घोषित किया है और इसके शिकार पर प्रतिबंध लगाया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top