पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में गहराते तनाव के बीच पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर संकट बढ़ा है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के जिले कलात के मंगोचर शहर की कई इमारतों पर बलूच विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया है।
वायरल वीडियो और मीडिया रिपोटों के मुताबिक, विद्रोहियों ने शहर की सरकारी इमारतों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। इस दौरान पाकिस्तानी सेना के एक कैंप पर हमला कर हथियारों पर भी कब्जा कर लिया है।
पाकिस्तान ने भारत से संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका में अपनी पश्चिमी सीमाओं पर सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। ऐसा करने से पाकिस्तान को बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों की तैनाती में कमी करनी पड़ी है जबकि बलूच विद्रोही पिछले कुछ समय से अपने हक के लिए निर्णायक संघर्ष की ओर बढ़ रहा हैं।
सूत्रों के अनुसार, बलूच लिबरेशन आर्मी और अन्य विद्रोही समूहों ने पाकिस्तान के सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाकर अपना प्रभाव बढ़ाया है।
———————-