जेम्स वेब टेलीस्कोप के माध्यम से वैज्ञानिकों ने सबसे ठंडा एक्सोप्लैनेट (सौरमंडल से बाहर) खोजा है, जो एक मृत तारे की परिक्रमा कर रहा है। इसे वाइट ड्वार्फ भी कहा जाता है।
1856 534बी नामक एक्सप्लैनेट पृथ्वी से 81 प्रकाश वर्ष दूर है। 1856 534बी को पहली बार 2020 में देखा गया था, लेकिन शोधकर्ताओं की अंतरराष्ट्रीय टीम ने अब इसके निष्कर्ष जारी किए हैं।
शोध का नेतृत्व कर रहे मिशिगन विश्वविद्यालय की खगोलशास्त्री मैरी एन. लिम्बाच जेम्स ने कहा है कि वेब पर लगे मिड इन्फ्रारेड इंस्ट्रूमेंट की जानकारी से वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि इसका तापमान माइनस 125 डिग्री फारेनहाइट (-87 डिग्री सेल्सियस) तक है, जो इसे अब तक का सबसे ठंडा ग्रह बनाता है।
———————