ब्रिटेन की नई इमिग्रेशन पॉलिसी - अब 10 वर्ष तक रहने वालों को ही मिलेगा - स्थाई नागरिकता

Jitendra Kumar Sinha
0



ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने नई इमिग्रेशन पॉलिसी की घोषणा की। इससे ब्रिटेन में स्थायी रूप से रहना और कठिन हो गया है। 

स्थायी रूप से रहने के लिए आवेदन करना हो तो, अब प्रवासी को 10 वर्ष तक ब्रिटेन में ही रहना अनिवार्य होगा। पहले यह अवधि सिर्फ 5 वर्ष के लिए थी। 

ब्रिटिश पीएम की इस घोषणा का असर भारतीय नागरिकों को भी पड़ेगा, जिनकी ब्रिटेन में बड़ी संख्या है। वर्ष 2023 में करीब ढाई लाख भारतीय पढ़ाई और काम के सिलसिले में ब्रिटेन आए थे। ब्रिटिश पीएम की घोषणाओं के अनुसार, सभी वीजा आवेदकों के लिए अंग्रेजी भाषा की आवश्यकताओं को कड़ा किया गया है।

ब्रिटिश पीएम की घोषणाओं में केयर सेक्टर में विदेशी कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। स्नातक वीजा धारकों के लिए पढ़ाई के बाद ब्रिटेन में ही रहने की अवधि जो पहले 2 वर्ष थी, उसे घटाकर डेढ़ वर्ष कर दिया गया है। अब स्किल्ड वीजा के लिए सिर्फ ए लेवल नहीं, डिग्री लेवल की योग्यता आवश्यक होगी।

————————-


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top