“विल्सन बर्ड ऑफ पैराडाइज” एक ऐसा पक्षी है, जो अपनी सुंदरता और अनोखे व्यवहार के लिए प्रसिद्ध है। यह न्यू गिनी के वाइगो और बटांता द्वीपों के घने वर्षावनों में पाया जाता है।
“विल्सन बर्ड ऑफ पैराडाइज” छोटा होने के बावजूद (लगभग 16 सेमी) यह पक्षी अपने जीवंत रंगों और नृत्य से प्रकृति प्रेमियों का दिल जीत लेता है।
“विल्सन बर्ड ऑफ पैराडाइज” के नर बर्ड का सौंदर्य बेजोड़ होता है। इसके सिर पर चमकीली नीली टोपी होती है, जो सूरज की रोशनी में रत्न की तरह चमकती है। इसकी पूंछ में दो सर्पिल, घुमावदार पंख होते हैं जो इसे और आकर्षक बनाते हैं।
———————