सैंटोरिनी की गलियों में छिपी है संस्कृति की चमक

Jitendra Kumar Sinha
0



ग्रीस के आकाश में जब सूरज झलकता है और एगेयन सागर की लहरें नीले सपनों की तरह हिलोरें मारती हैं, तब उस पृष्ठभूमि में उभरी सफेद इमारतों और नीले गुंबदों से सजी सैंटोरिनी की गलियां किसी चित्रकार की कल्पना जैसी प्रतीत होता है। यह सिर्फ एक द्वीप नहीं है, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक कैनवास है, जहां हर मोड़ पर परंपरा की खुशबू और सौंदर्य की गूंज सुनाई देती है।

सैंटोरिनी की गलियां तंग हैं, परंतु उनके भीतर सजी कहानियां विशाल हैं। इन गलियों में चलना सांस्कृतिक तीर्थयात्रा जैसा है। सफेद रंग के मकान, जिनकी दीवारों पर धूप चांदी की तरह बिखरती है, नीले दरवाजों और खिड़कियों के साथ एक अद्वितीय समरसता बनाता हैं। यह शैली सिर्फ सौंदर्य के लिए नहीं, बल्कि पर्यावरण के अनुरूप तापमान नियंत्रण का भी एक पारंपरिक तरीका है।

इन गलियों में घूमते हुए पुरानी दुनिया के लोकजीवन, वास्तुकला और धार्मिक मान्यताओं की झलक देख सकते हैं। नीले गुंबदों वाले चर्च इन गलियों की आत्मा हैं। यह न केवल धार्मिक स्थल हैं, बल्कि स्थानीय कला, भक्ति और सामाजिक ताने-बाने के प्रतीक हैं।

सैंटोरिनी के ओड्या गांव की प्रमुख सड़क निकोलाओ नॉमिकू, यहां के पर्यटन का मुख्य केंद्र है। यह सड़क जितनी सुंदर है, उतनी ही जीवंत भी। स्थानीय हस्तशिल्प, गहनों की दुकानों, पारंपरिक ग्रीक व्यंजनों वाले कैफे और सूर्यास्त देखने के लिए उमड़ती भीड़, यह सब मिलकर इस गली को एक चलते-फिरते सांस्कृतिक मंच में बदल देती हैं। यहां हर शाम सूर्यास्त एक उत्सव होता है। सफेद गलियों से होकर जब सूरज सागर में समाता है, तो उसका सुनहरा प्रकाश दीवारों पर पड़कर उन्हें अग्निमय कर देता है। यह दृश्य ऐसा होता है जिसे देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

सैंटोरिनी की गलियां यह भी दर्शाती हैं कि परंपरा और आधुनिकता कैसे साथ चल सकता हैं। यहां की पुरानी इमारतें आधुनिक होटल और कला दीर्घाओं में बदल चुकी हैं, पर उनकी आत्मा आज भी वैसी ही है। हर इंटीरियर में पारंपरिक ग्रीक शैली का स्पर्श होता है, नीला-सफेद संयोजन, धनुषाकार खिड़कियां और पत्थरों की दीवारें।

सैंटोरिनी की गलियां केवल रास्ता नहीं है, बल्कि ग्रीक संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं। इन गलियों में घूमना केवल एक पर्यटन अनुभव नहीं होता है, बल्कि आत्मा की शांति और सौंदर्य की खोज का माध्यम है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top