यूरोप की यात्रा होगी महंगी - एंट्री फीस में तीन गुना बढ़ोतरी

Jitendra Kumar Sinha
0

 



यूरोपीय संघ ने गैर-ईयू (EU) देशों के वीजा-मुक्त यात्रियों के लिए प्रवेश शुल्क में भारी वृद्धि की है। यूरोपीय यात्रा सूचना एवं प्राधिकरण प्रणाली (ETIAS) ने हाल ही में घोषणा की है कि अब प्रवेश शुल्क को 7 यूरो से बढ़ाकर 20 यूरो (लगभग 1,900 रुपये) कर दिया गया है। यह निर्णय अमेरिका द्वारा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर 250 डॉलर का नया "वीजा अखंडता शुल्क" लगाने के बाद आया है।

ETIAS (European Travel Information and Authorization System) एक ऐसी प्रणाली है, जो वीजा-मुक्त देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एक तरह का पूर्व प्राधिकरण जारी करता ह। यानि जिन देशों के नागरिकों को यूरोप आने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होता है, उन्हें भी अब यात्रा से पहले ETIAS शुल्क भरना होगा और एक अनुमति प्राप्त करनी होगी।

यह नया शुल्क अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के नागरिकों पर लागू होगा। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे देशों के नागरिक पहले से ही शेंगेन वीजा के अंतर्गत यात्रा करते हैं, इसलिए उन पर यह नियम सीधे तौर पर लागू नहीं होगा।

ETIAS अधिकारियों के अनुसार, यह वृद्धि यूरोप में सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने, बॉर्डर कंट्रोल सिस्टम को डिजिटल करने, और आगंतुकों की निगरानी बेहतर बनाने के लिए की गई है। यूरोपीय संघ को उम्मीद है कि इससे संदिग्ध यात्रियों की पहचान और उन्हें रोकने की प्रक्रिया अधिक तेज़ और प्रभावी होगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका द्वारा 250 डॉलर का शुल्क लगाए जाने के बाद यूरोपीय संघ पर भी आर्थिक और रणनीतिक दबाव पड़ा है। चूंकि दोनों ही गुट अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए बड़े आकर्षण केंद्र हैं, इसलिए यात्रा नीतियों में संतुलन बनाना आवश्यक हो गया है।

यूरोप में हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। इस शुल्क में वृद्धि से अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित देशों के पर्यटकों को यात्रा से पहले तीन गुना ज्यादा भुगतान करना होगा, जो कुछ के लिए यात्रा का निर्णय कठिन बना सकता है। हालांकि 20 यूरो की राशि बड़ी नहीं लगती, परंतु जब एक परिवार या समूह की बात होती है, तो कुल खर्च में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार, इसका अल्पकालिक असर पर्यटक संख्या पर पड़ सकता है, लेकिन दीर्घकालिक रूप से लोग इस वृद्धि के अभ्यस्त हो जाएंगे। कई लोग पहले ही हवाई किराया, होटल बुकिंग और बीमा के नाम पर बड़ी राशि खर्च करते हैं, तो यह अतिरिक्त शुल्क ज्यादा रोकने वाला नहीं होगा।

ETIAS द्वारा की गई यह बढ़ोतरी यूरोप की सुरक्षा और संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है। हालांकि यह गैर-ईयू यात्रियों की जेब पर असर डालेगा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्रा नियमों में ऐसे बदलाव अब सामान्य होते जा रहे हैं। यह नया शुल्क 2025 के अंत तक प्रभाव में आ सकता है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top