गुजरात में बड़ा मंत्रिमंडल फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अचानक अपने सभी 16 मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया। आज गांधीनगर के महात्मा मंदिर में नए मंत्रियों की शपथ समारोह तय है, जिसकी शुरुआत सुबह 11:30 बजे होगी। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। राजनीतिक विश्लेषक अनुमान लगा रहे हैं कि नए मंत्रिमंडल की संख्या बढ़ाकर 21 तक हो सकती है। विधानसभा चुनाव और जातीय-क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कई नई रणनीतिक नियुक्तियों की उम्मीद है। नेतागण राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर मंत्री नियुक्ति के प्रस्ताव सौंपेंगे।
