IndiGo ने देश भर में हालिया उड़ान रद्द-करेने की घटनाओं पर अपनी सफाई सरकार को दे दी है। एयरलाइन का कहना है कि यह समस्या किसी एक वजह से नहीं बल्कि कई कारणों के मिल जाने से हुई — जैसे कि सर्दियों का नया शेड्यूल, तकनीकी दिक्कतें, पायलटों की उपलब्धता, भीड़भाड़ वाले एयरस्पेस और Flight Duty Time Limitations (FDTL) नियमों का नया फेज।
IndiGo ने 3 दिसंबर से जारी संकट को स्वीकारते हुए कहा है कि अब तक करीब 3,900 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और उसने यात्रियों से माफी मांगी है। साथ ही उसने सरकार से समय मांगा है ताकि पूरी “रूट-कॉज़ एनालिसिस” तैयार कर सके।
DGCA ने पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया था, फिर इसके जवाब में IndiGo ने अपने CEO और COO दोनों के हस्ताक्षर वाले दस्तावेज़ भेजे। वहीं सरकार ने एक चार सदस्यीय उच्च-स्तरीय जांच कमिटी भी गठित की है, जो क्रू मैनेजमेंट, स्टाफ प्लानिंग और FDTL नियमों का पालन जांचेगी।
IndiGo ने यह भी बताया है कि रद्द टिकटों के यात्रियों को अब तक ₹610 करोड़ से अधिक का रिफंड दिया जा चुका है, और कई यात्रियों का सामान भी लौटाया जा चुका है।
