रसोई से पूजा तक हरी मिर्च का है महत्व

Jitendra Kumar Sinha
0

 



भारतीय रसोई में हरी मिर्च का स्थान अत्यंत खास है। यह भोजन का स्वाद बढ़ाती है, शरीर को ऊर्जा देती है और रोगों से लड़ने में भी सहायक होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही साधारण-सी हरी मिर्च जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान भी बन सकता है? ज्योतिष, वास्तु और तांत्रिक परंपरा में हरी मिर्च को एक शक्तिशाली माध्यम माना गया है, जो नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और सकारात्मक शक्ति को आकर्षित करता है।


भारत के गाँवों और कस्बों में अक्सर दुकानों और घरों के बाहर नींबू और मिर्च टंगे हुए देखा जाता है। यह केवल परंपरा नहीं है, बल्कि नजर दोष और दुष्प्रभाव से बचाव का अचूक उपाय माना गया है। इसी तरह हरी मिर्च से जुड़े अनेक टोटके और उपाय प्रचलित हैं, जो स्वास्थ्य, व्यापार, धन, सौभाग्य और शांति से जुड़ा है।


कहा जाता है कि जब किसी को बुरी नजर लग जाता है तो उसकी सेहत बिगड़ने लगता है, कामकाज में रुकावट आता है और परिवार में क्लेश उत्पन्न होता है। बच्चे अकसर सबसे जल्दी नजर दोष का शिकार होते हैं। सात हरी मिर्च लें और जिस व्यक्ति को नजर लगी हो, उसके सिर के ऊपर से उल्टी और सीधी दिशा में सात बार घुमाएँ। अब इन मिर्चों को सड़क के किनारे फेंक दें। ध्यान रखें कि मिर्चों को घर के भीतर या कचरे में न डालें। इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा तुरंत समाप्त हो जाता है और व्यक्ति पर नजर दोष का असर खत्म हो जाता है।


यदि घर का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है और दवाइयाँ असर नहीं कर रही हैं, तो हरी मिर्च का यह उपाय कारगर माना गया है। रोगी के सिरहाने या तकिए के नीचे पाँच हरी मिर्च रखें। प्रतिदिन मिर्च बदलते रहें। माना जाता है कि इससे रोगी की सेहत में धीरे-धीरे सुधार होता है और बीमारी के पीछे की नकारात्मक शक्ति नष्ट होता है।


तनाव, अवसाद या चिंता से पीड़ित व्यक्ति के पास हरी मिर्च रखने से उसका मानसिक बोझ कम होता है और मनोबल बढ़ता है।


कई बार मेहनत करने के बावजूद व्यापार में लाभ नहीं होता है या बार-बार हानि होता है। अपनी दुकान या कार्यालय की मेज की दराज में सात हरी मिर्च रखें। इसे किसी को दिखाई न दे। हर शुक्रवार को मिर्च बदल दें। इससे व्यापार में वृद्धि होती है और ग्राहकों का आकर्षण बढ़ता है।


नौकरी में यदि प्रमोशन नहीं मिल रहा है या नौकरी में परेशानी आ रही है तो मंगलवार के दिन पाँच हरी मिर्च लेकर हनुमानजी को अर्पित करें। फिर वही मिर्च अपनी जेब में रख लें। इससे सफलता के अवसर बढ़ते हैं।


यदि घर में लगातार धन की कमी बनी रहती है तो शनिवार की रात को सात हरी मिर्च लेकर उन्हें काले कपड़े में बांधकर घर के उत्तर दिशा में रख दें।


प्रत्येक शुक्रवार को माता लक्ष्मी के सामने एक कटोरी पानी में हरी मिर्च डालकर दीपक जलाएँ। रात में उस पानी को घर के बाहर फेंक दें। इससे घर में धन का आगमन होता है।


घर में कलह, झगड़े और नकारात्मक ऊर्जा हो तो यह उपाय करें। सुबह कांच के गिलास में पानी भरकर उसमें एक हरी मिर्च डालें। रात को इसे पानी समेत मिर्च को घर से बाहर फेंक दें। प्रतिदिन यह क्रिया करने से वास्तु दोष का प्रभाव धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। घर या दुकान के मुख्य दरवाजे पर नींबू और सात हरी मिर्च लटकाने से नकारात्मक ऊर्जा अंदर प्रवेश नहीं करती है।


शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर सात हरी मिर्च चढ़ाने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है। यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि शत्रु बाधा डाल रहा है, तो मंगलवार को सात हरी मिर्च लेकर हनुमान मंदिर में चढ़ा दें। इससे शत्रु की शक्ति कम हो जाती है।


भारत के गाँवों में आज भी लोग मानते हैं कि घर या खेत में हरी मिर्च रखने से बुरी आत्माएँ पास नहीं आती है। किसानों की मान्यता है कि बीज बोने से पहले खेत के कोने में हरी मिर्च रखने से फसल पर किसी की नजर नहीं लगता है। 


हरी मिर्च में कैप्सेसिन नामक तत्व होता है, जो ऊर्जा और गर्मी प्रदान करता है। इसे नकारात्मक ऊर्जा को सोखने वाला माना गया है। यही कारण है कि इसे नजर दोष और रोग निवारण से जोड़ा गया है।


सप्ताह में एक दिन हरी मिर्च का टोटका अवश्य करें। घर की रसोई में हमेशा ताजी हरी मिर्च रखें। किसी शुभ कार्य से पहले घर के बाहर नींबू और मिर्च लटका दें।


मिर्च के उपाय करते समय विश्वास और श्रद्धा जरूरी है। पुराने या सूखी मिर्च का प्रयोग न करें। मिर्च का प्रयोग करने के बाद उसे पुनः घर में न लाएँ। बच्चों और बुजुर्गों को सीधे टोटके में शामिल न करें।


हरी मिर्च केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने वाली सामग्री नहीं है, बल्कि यह जीवन की अनेक समस्याओं से निपटने का सरल उपाय भी है। नजर दोष से लेकर आर्थिक तंगी और व्यापारिक रुकावट तक, हरी मिर्च के छोटे-छोटे टोटके आश्चर्यजनक परिणाम देता है।


यह विश्वास और आस्था का विषय है, लेकिन हजारों वर्षों की परंपरा और अनगिनत लोगों के अनुभव इस बात की पुष्टि करता है कि हरी मिर्च के उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top