पसीने की दुर्गंध को नींबू, ग्रीन टी और टमाटर रोकता है

Jitendra Kumar Sinha
0



 

कभी कभी अपने शरीर से निकलने वाली पसीने की बदबू, काफी परेशान करती है और अंदर अंदर मन को कुंठित बनाता है। जब किसी से मिलने जाना होता है और शरीर से पसीने की स्मेल आती है तो काफी बुरा लगता है। ऐसे में किसी के भी नजदीक जाने से बचने का प्रयास करते हैं। कभी कभी बहुत अधिक पसीना आने पर शरीर पर लगाया गया पाउडर या परफ्यूम भी काम नहीं करता है।


यह सही है कि परफ्यूम पसीने की गंध को नियंत्रित करता हैं, लेकिन कभी कभी परफ्यूम शरीर से पसीने की दुर्गंध को दूर नहीं कर पाता है। 


यह जानकर हैरानी होती है कि हेल्दी डाइट शरीर की प्राकृतिक खुशबू को बनाए रखने का काम करती है।  बहुत कम लोग जानते हैं कि क्या खाने से शरीर के प्राकृतिक खुशबू बना रहता है। 


नींबू


नींबू की अम्लीय प्रवृत्ति शरीर के पीएच लेवल को मेंटेन करने का काम करती है, जिसके कारण शरीर में दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं। नींबू को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता हैं। सबसे पहले तो सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीना चाहिए। इसके बाद नींबू के छिलकों को अपने शरीर के उस स्थान पर रगड़ना चाहिए, जहां सर्वाधिक पसीना आता है। कुछ देर बाद नहा लेना चाहिए। ऐसा करने से शरीर से बदबू आना बंद हो जाता है। 


ग्रीन टी 


नींबू की तरह ही एंटीऑक्सिडेंट युक्त ग्रीन टी भी शरीर की गंध को काफी हद तक कम करने का काम करती है। क्योंकि, ग्रीन टी शरीर को डिटाक्सीफाई करने का काम करती है और जब शरीर में से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं तो शरीर में से आने वाली गंध भी काफी हद तक कम हो जाती है।


टमाटर


टमाटर एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो भोजन का स्वाद तो बढ़ाता ही है। साथ ही, शरीर की दुर्गंध को कम करने का भी काम करता है। क्योंकि, इसमें प्राकृतिक जीवाणुरोधी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं और यही गुण शरीर में बैक्टीरिया को पनपने से रोकता हैं। इतना ही नहीं, अगर टमाटर के रस का सेवन करते हैं तो इससे शरीर का तापमान कम होता है और पसीना भी काफी कम मात्रा में निकलता है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने या फिर जूस पीने के अतिरिक्त बॉडी पर लगा भी जा सकता हैं। नहाने से करीबन आधा घंटा पहले इसका पल्प या रस शरीर पर लगा कर, कुछ देर लगाने के बाद, नहा लेना चाहिए। ऐसा करने से पसीना भी कम आता है और कुछ ही दिनों में  स्किन भी दमकने लगता है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top