छत्रपति संभाजी महाराज की गाथा पर आधारित है फिल्म `छावा`

Jitendra Kumar Sinha
0

 


फिल्मी दुनियां दर्शकों को गहराई से जोड़ने और उनकी भावनाओं को छुने के प्रयास के साथ ही फिल्म बनाती है। इसी क्रम में हिन्दी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'छावा' भी दर्शकों के सामने आ रही है। 


यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की प्रेरणादायक गाथा पर आधारित है। इस फिल्म में इतिहास, वीरता और मानवीय संवेदनाओं को पर्दे पर जीवंत किया गया है। फिल्म के प्रमोशन के लिए मुख्य अभिनेता विक्की कौशल पटना पहुँचे, जहाँ उन्होंने बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा का स्वाद स्वाद' लिया। 


विक्की ने कहा कि "मैं दूसरी बार बिहार आया हूँ, और सच कहूँ तो यहाँ आकर सबसे पहले यदि किसी चीज का ख्याल आता है, तो वह है लिट्टी-चोखा। मुझे इसका स्वाद बेहद पसंद है। मैंने अपनी टीम से खासतौर पर कहा था कि छावा फिल्म के प्रमोशन के दौरान कुछ और करें या न करें, लेकिन लिट्टी-चोखा जरूर खाने जाएँगे।" उक्त बातें पटना स्थित मोना 70 मिमी सिनेमाज में आयोजित प्रेस मीट के कही।


विक्की ने बताया कि फिल्म 'छावा' छत्रपति संभाजी महाराज की जीवनगाथा है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उस इतिहास को सलाम है जिसने हमारे देश की संस्कृति को समृद्ध किया है। इस किरदार को निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। मुझे यकीन है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छुएगी।


विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता को व्यक्त करने वाला फिल्म के डायलॉग "शेर नहीं रहा, लेकिन 'छावा' अभी भी जंगल में घूम रहा है। फाड़ देंगे मुगल सल्तनत की छाती, यदि मराठा साम्राज्य के विरुद्ध सोचने की जुर्रत की। हम शोर नहीं करते, सीधा शिकार करते हैं।"


फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना महारानी येसूबाई और अक्षय खन्ना मुगल सम्राट औरंगज़ेब की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसे मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है। संगीतकार ए.आर. रहमान हैं।


यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

                      

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top