दिल्ली के मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता होंगे कौन?

Jitendra Kumar Sinha
0




70 सीटों वाली दिल्ली विधान सभा चुनाव में 8 फरवरी को हुए मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) को 48 सीटों पर जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) पूर्व से दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया था। अब देखना है कि भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद किसे सौंपती है। 


भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) में दिल्ली के मुख्यमंत्री के दावेदार के रूप में 47 वर्षीय प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। क्योंकि प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने नई दिल्ली विधान सभा सीट से आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद  केजरीवाल को हराया है। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा  सांसद भी रह चुके हैं और जाति के जाट हैं। यदि इन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सकारात्मक संदेश जाएगा। 


महिला और वैश्य समाज की 51 वर्षीय रेखा गुप्ता शालीमार बाग से जीती है और मुख्यमंत्री के दौड़ में शामिल हैं । रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष और पार्षद भी रह चुकी हैं।


मुख्यमंत्री के दौर में राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से विजय दर्ज करने वाले 52 वर्षीय  मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम भी शामिल है। यदि भारतीय जनता पार्टी को पंजाब और सिख समुदाय को साधने की जरूरत महसूस हुई तो मनजिंदर सिंह सिरसा पर दांव खेल सकती है।


रोहणी विधान सभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बने 61 वर्षीय विजेन्द्र गुप्ता भी मुख्यमंत्री के दावेदार दिख रहे हैं। यह वैश्य वोट को साधते हैं।


संगठन कौशल के माहिर खिलाड़ी के रूप में प्रसिद्ध 62 वर्षीय सतीश उपाध्याय भी मुख्यमंत्री के दौड़ में शामिल हैं। इन्होंने मालवीय नगर विधानसभा से चुनाव जीता है और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।


राजपूत और पहाड़ी समुदाय में अच्छी पकड़ रखने वाले और छठी बार विधायक बने 67 वर्षीय मोहन सिंह विष्ट, संघ पृष्ठभूमि के उत्तम नगर विधान सभा क्षेत्र से जीते पवन शर्मा और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से जीते राजकुमार भाटिया तथा ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से जीती शिखा राय भी मुख्यमंत्री के दावेदार बताया जा रहा है।


इधर आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 22 सीट मिली है और विधान सभा में विपक्ष के नेता चुनने में भी समस्या दिख रही है। आम आदमी पार्टी के तत्कालीन मुख्यमंत्री और  कालका जी की विधायक अतिसी मार्लेना का आम आदमी पार्टी को छोड़ने की चर्चा सुर्खियों में हैआम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन चुनाव हार चुके हैं। ऐसी स्थिति में आम आदमी पार्टी को विश्वसनीय व्यक्ति को विपक्ष का नेता चुनने में कठिनाई दिख रही है।


दिल्ली के मुख्यमंत्री का चयन और शपथ ग्रहण में अभी समय लगने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी में अटकलें तेज हैं कि जबतक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका दौरे से जब वापस लौटेंगे तब मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।


 ——————-

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top