बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में होनी है और जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव की तैयारी करने में जुट रहे हैं। चुनाव की तैयारी में सक्रीयता राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), सहित अन्य पार्टियों में दिख रही हैं।
कांग्रेस पार्टी ने 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को साधने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं का बिहार दौर शुरू हो रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो बार बिहार आ चुके हैं और तीसरी बार बिहार आने की तैयारी में है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव वोट बैंक के लिए अपनी यात्रा अभियान बिहार में चला रहे है, तो वहीं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा अभियान चला रहे हैं और नए नए घोषणा और उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेतागण भी जमीनी स्तर पर सम्पर्क बना रहे हैं। अन्य पार्टियों ने भी जनता में अपनी पहचान को तरोताजा करने में लगे हुए हैं। नई पार्टियों में जन स्वराज पार्टी के प्रशांत किशोर प्रतिदिन जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। वहीं, आप सबकी पार्टी (आसा पार्टी) के मुखिया राम चन्द्र प्रसाद सिंह (आर सी पी सिंह) ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने में लगे हुए है।
कांग्रेस पार्टी की नजर बिहार में दलित, अति पिछड़ा और पिछड़ा वोट बैंक पर लगी हुई है और 55 परसेंट वोट बैंक को चुनाव में साधना चाहती है। इसी क्रम में 22 फरवरी को बक्सर में जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आयेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार बिहार दो बार आ चुके हैं। पहली बार सिविल सोसाइटी के कार्यक्रम में भाग लिया था और आरक्षण के मामले पर केन्द्र सरकार को घेरा था। दूसरी बार जगलाल चौधरी की जयंती में शामिल हुए थे। तीसरी बार दशरथ मांझी के गांव में दौरा करने वाले हैं।
राजनीतिक विश्लेषक का मानना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में राजनीतिक जमीन को मजबूत करना चाहते हैं। इसके लिए राहुल गांधी दलित, अति पिछड़ा और पिछड़ा वोट बैंक को साधने की तैयारी में है। राहुल गांधी बिहार में नई समीकरण को धार देना चाहते हैं। संभव है कि संगठन में किसी दलित चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।