भेड़िये और कॉकेशियान शेफर्ड का मिक्स ब्रीड होता है वुल्फडॉग। भेड़िए की तरह ताकत और फुर्तीला होता है।
अमरीका में जन्मा ओकामी आठ माह का है, लेकिन यह भेड़िए की तरह ताकतवर और फुर्तीला है। यह काफी दूर तक बिना थके दौड़ सकता है। इसका वजन 75 किलोग्राम और लंबाई 30 इंच है। यह प्रतिदिन 3 किलो मांस खाता है। खास बात है कि यह इंसानी भावनाओं को आसानी से समझ लेता है।
बेंगलूरु के ब्रीडर एस. सतीश ने 5.7 मिलियन डॉलर (लगभग 49,20,07,892 रुपए) खर्च कर दुनिया का सबसे महंगा और दुर्लभवुल्फडॉग (श्वान की प्रजाति) खरीदा है। यह अनोखा श्वान जंगली भेड़िये और कॉकेशियान शेफर्ड का मिक्स ब्रीड है। इसका नाम कैडाबॉम्स ओकामी है।
ब्रीडर एस. सतीश के पास पहले से ही 150 से ज्यादा नस्लों के श्वान है। इनमें चाउ चाउ प्रजाति का श्वान भी है, जिसे पिछले साल 28 करोड़ रुपए में खरीदा था। ब्रीडर एस. सतीश के अनुसार, वह इन श्वानों का प्रदर्शन कर पैसे कमाता है। वह 30 मिनट के प्रदर्शन में 2,41,818 रुपए और पांच घंटे में 10,10,456 रुपए तक कमा लेते हैं।