बिहार दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान एवं गणित मंच से मैथ ओलंपियाड का आयोजन

Jitendra Kumar Sinha
0


 


बिहार दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग ने गणितीय ओलंपियाड का आयोजन किया, जिसमें बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के मैथमेटिकल साइंस प्रोफेसर एस के पांडे ने सृष्टि के कुछ अधिनियम पर व्याख्यान दिया और बच्चों से भी रुबरू हुए। इंडियन मैथमेटिकल सोसायटी के अध्यक्ष शब्द शरण खरे ने भी अपना व्याख्यान दिया। व्याख्यान में अद्भुत संख्याओं के बारे में भी चर्चा की गई। 


      

इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस के सचिव डॉ. विजय कुमार ने मैथ ओलंपियाड  कॉन्टेक्स्ट का संचालन किया। नालंदा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. केसी सिन्हा और इंडियन मैथमेटिक्स साइंस एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल कुमार शर्मा 25 मार्च को अपना व्याख्या देंगे। 



चयनित छात्रों को ओलंपियाड में शिरकत करने के लिए प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न (मोमेंटो) से  सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, गणित विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष प्रो. प्रभात चंद्र, साइंस फार सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार, जमुनी लाल कालेज हाजीपुर के गणित विभाग के डॉ. अरुण दयाल, नसीम अख्तर, डॉ. महेश्वर प्रसाद यादव, रामलखन सिंह यादव कालेज बख्तियारपुर के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्य नारायण प्रसाद, बीएमएस कालेज बिहारशरीफ के प्रोफेसर मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित रहेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top