श्रम संसाधन विभाग में पालना घर का हुआ शुभारंभ - 1 से 5 वर्ष के बच्चों को रखने और देखभाल की सुविधा

Jitendra Kumar Sinha
0

  




बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग ने महिला कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, नियोजन भवन परिसर में पालना घर खोला है। पालना घर का उद्घाटन श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। इसका उदेश्य महिला कर्मियों को मातृत्व सहयोग प्रदान करना है, जिससे वे कार्यालय समय के दौरान अपने छोटे बच्चों की उचित देखभाल के लिए चिंतित नहीं रह सकें।     

       

उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के तहत कार्यस्थल पर उनके अनुकूल वातावरण बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। सरकार इससे जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम कर रही है। इसी से संबंधित पालना घर एक अहम कड़ी है। उन्होंने इस मौके पर मौजूद बच्चों को बिस्किट, टॉफी देने के साथ ही अन्य उपहार का वितरण किया।

      

श्रम संसाधन के विशेष सचिव आलोक कुमार ने इस पालना घर के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि  पालन घर में 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए समुचित देखभाल की सुविधा है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर सभी तरह के मानक का पालन किया गया है। यहां 15 से 20 बच्चों को रखने की क्षमता है। बच्चों की देखभाल के लिए एक महिला कर्मी और एक सहायक क्रेच कर्मी को रखा गया है। यहां खिलौने से लेकर अन्य सभी जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान विशेष सचिव आलोक कुमार, श्रमायुक्त राजेश भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top