बिहार सरकार ने पैक्सों (प्राथमिक कृषि साख समितियों) के कंप्यूटरीकरण में देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है! 💯👏
🔹 अब तक 4,477 पैक्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ चुके हैं।
🔹 इनमें से 292 पैक्स को "ई-पैक्स" घोषित किया जा चुका है।
🔹 2,548 पैक्सों का सिस्टम ऑडिट भी सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
✨ डिजिटल पैक्स से किसानों को क्या फायदे?
✅ पारदर्शिता और सुगमता: धोखाधड़ी और अनियमितताओं पर लगेगा लगाम।
✅ रिकॉर्ड प्रबंधन आसान: ऋण, वित्तीय आंकड़े और किसान डेटा अब डिजिटल रूप में संरक्षित।
✅ सीधा बैंक ट्रांसफर: किसानों को लाभ अब सीधे उनके बैंक खाते में मिलेगा!
✅ सहकारी संस्थानों से सीधा कनेक्शन: वित्तीय समावेशन को मिलेगा बढ़ावा।
अब जल्द ही दूसरे चरण की शुरुआत!
👉 जल्द ही शेष सभी पैक्सों को कंप्यूटरीकृत किया जाएगा, जिससे बिहार डिजिटल क्रांति में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा!
🌾 बिहार का एक और ऐतिहासिक कदम, किसानों की समृद्धि की ओर! 🚜💻