सरकारी स्कूलों में 28 अप्रैल से 2 मई तक विशेष पुस्तक वितरण अभियान

Jitendra Kumar Sinha
0



बिहार सरकार की ओर से बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विशेष अभियान चलाकर 28 अप्रैल से 2 मई 2025 तक छात्रों को पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड द्वारा सभी स्कूलों को कक्षा 1 से कक्षा 8वीं तक की आवश्यक पाठ्यपुस्तकें पहुंचा दी गई हैं। अब यह सुनिश्चित किया जाना है कि यह पुस्तकें प्रत्येक छात्र तक समय पर और व्यवस्थित ढंग से पहुंच जाय। इसके लिए राज्य के सभी स्कूलों में वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। वितरण समारोह में छात्रों के अभिभावकों, माता-पिता और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जायगा, ताकि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। 

वितरण समारोह के दौरान पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जायगा और अगर पुस्तक गुणवत्ता मानक के अनुरुप नही रहने पर इसकी तत्काल सूचना जिला मुख्यालय और बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड, पटना को दी जाएगी ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।  

————————-


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top