शहर से 12 किलोमीटर दूर पुर में क्यारा का बालाजी स्थान पर राजस्थान की सबसे बड़ी बजरंग बली की गदा स्थापित है। यह गदा संगमरमर से निर्मित है और इस गदा का वजन करीब 6000 किलो है। इसकी लंबाई 11 फीट 6 इंच है।
यह गदा भक्तों के लिए आस्था का केन्द्र है। इस विशालकाय गदा की स्थापना बारह साल पूर्व चैत्र शुक्ल दशमी के दिन हुई थी। इसे बनाने में करीब एक साल का समय लगा था। राजसमंद के चार कारीगरों ने यह गदा तैयार किया था।

