ब्रिटेन के शिप्ली कस्बे के सेंट पीटर्स एग्लिकन चर्च ने लोगों को जोड़ने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। यहां डब्ल्यूडब्ल्यूई जैसी रेसलिंग और धार्मिक उपदेश एक साथ चलते हैं। इसकी शुरुआत 2022 में 37 वर्षीय गैरेथ ऑम्पसन ने की थी। वे खुद को प्रेचर' और 'रिंग मास्टर', दोनों कहते हैं।
शुरुआत प्रार्थना से होती है, फिर दो घंटे तक रेसलिंग होती है। पहले साल में ही यहां 30 लोगों का बपतिस्मा हो चुका है।
——————-
