पटना पुलिस ने बाबू वीरकुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर 22 और 23 अप्रैल 2025 को जेपी गंगा पथ पर यातायात व्यवस्था में बदलाव की घोषणा की है। इस दौरान सूर्य किरण एरोबैटिक शो का आयोजन होगा, जिसके मद्देनजर यातायात में परिवर्तन किया गया है।
🚧 यातायात परिवर्तन
-
गायघाट से दीघा गोलंबर की ओर जाने वाले वाहनों को कृष्णा घाट अंडरपास से डायवर्ट कर अशोक राजपथ की ओर भेजा जाएगा।
-
दीघा गोलंबर से गायघाट की ओर जाने वाली गाड़ियों को एलसीटी घाट अंडरपास से अशोक राजपथ की ओर भेजा जाएगा।
-
दानापुर से अशोक राजपथ की ओर आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और नगर सेवा बसों का परिचालन पुलिस लाइन तिराहा तक ही होगा।
🅿️ पार्किंग व्यवस्था
-
नेहरू पथ, वीरचंद पटेल पथ, अशोक राजपथ और एग्जीबिशन रोड से आने वाले वाहन गांधी मैदान और दीघा की ओर से एलसीटी घाट की ओर आने वाले वाहनों को जेपी गंगा पथ के दक्षिणी फ्लैंक में सिंगल लेन में पार्क किया जाएगा।
-
दानापुर से अशोक राजपथ पर आने वाले वाहन गेट नंबर-93, 88 एवं 83 घाट के अलावा पहलवान घाट एवं बांसघाट की पार्किंग में खड़े होंगे।
-
गायघाट की ओर से आने वाले वाहन कृष्णा घाट के पास उत्तरी फ्लैंक और दोपहिया कृष्णा घाट से पीएमसीएच अंडरपास तक जेपी सेतु के उत्तरी फ्लैंक में पार्क होंगे।
-
गायघाट से अशोक राज की ओर से आने वाली गाड़ियां कलेक्ट्रेट घाट, महेन्द्रूघाट, काली घाट, कदम घाट, पटना कॉलेज घाट, पटना कॉलेज मैदान, और पटना साइंस कॉलेज मैदान में पार्क होंगी।
यातायात में इन परिवर्तनों से शहर में अव्यवस्था से बचने की कोशिश की गई है। वीआईपी और पासधारक वाहनों को इन प्रतिबंधित मार्गों पर छूट दी गई है।
