कनाडाई व्लॉगर ने भारत में 5 हफ्ते बिताकर सीखे जीवन के अहम पाठ, साझा किया अनुभव

Jitendra Kumar Sinha
0

 




कनाडा के व्लॉगर विलियम रॉसी ने भारत में पांच हफ्ते बिताने के बाद सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए हैं, जो अब वायरल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वह अब तक 37 देशों की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन भारत उन्हें सबसे चौंकाने वाला देश लगा। उनका कहना है कि भारत में जो कुछ आप देखते, सुनते, सूंघते और चखते हैं, वह आपको सोचने और महसूस करने पर मजबूर कर देता है, वह भी ऐसे तरीके से जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।


रॉसी द्वारा सीखे गए पांच महत्वपूर्ण जीवन पाठ:

  1. छत और खाने की अहमियत: हम सिर के ऊपर छत और फ्रिज में खाना होने की अहमियत को नजरअंदाज कर देते हैं।

  2. अलग-अलग परिस्थितियां: हम सभी एक ही धरती पर रहते हैं, लेकिन दो इंसान बिल्कुल अलग परिस्थितियों में पैदा हो सकते हैं और उन्हें बिल्कुल अलग समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

  3. छुट्टी का महत्व: छुट्टी वाले दिन के लिए और ज्यादा शुक्रगुजार होना चाहिए।

  4. भारतीय मसाले: भारतीय मसालों का स्वाद अलग ही लेवल का होता है।

  5. ताजमहल की खूबसूरती: ताजमहल को बहुत कम आंका गया है। असल में ये 100 गुना ज्यादा सुंदर है।

  6. पानी की अहमियत: यहां पानी पीने को लेकर हमेशा सतर्क रहना पड़ता है, जिससे घर पर साफ पानी मिलना और भी कीमती लगता है।

  7. भारत के लोग: भारत के लोग बेहद मिलनसार हैं। हमें भी इनके साथ दिलचस्प और कम लेन-देन वाला बनने की जरूरत है।


रॉसी की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ यूजर्स ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की, जबकि कुछ ने कहा कि उन्होंने भारत की गहराई को नहीं समझा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top