कीलबिल्ड टूकन, जिसे रेनबो-बिल्ड टूकन भी कहते हैं मध्य और दक्षिण अमरीका के वर्षा वनों में पाया जाने वाला एक आकर्षक पक्षी है। यह पक्षी अपनी विशाल रंग-बिरंगी चोंच के लिए प्रसिद्ध है, जो हरे, लाल, नीले और पीले रंगों का मिश्रण होती है।
पक्षी का चोंच देखने में भारी लगता है, लेकिन वास्तव में चोंच हल्की और छिद्रयुक्त होती है। टूकन की चोंच न केवल खाने के लिए उपयोगी है, बल्कि यह साथी को आकर्षित करने और शिकारियों को डराने में भी काम आती है।
पक्षी मुख्य रूप से फल खाता है, लेकिन छोटे कीड़े और छिपकली भी इसका भोजन बन जाता हैं। कीलबिल्ड टूकन की आवाज भौंकने या कर्कश चीख जैसी होती है, जो जंगल में दूर तक सुनाई देती है। यह सामाजिक पक्षी हैं और छोटे छोटे समूहों में रहते हैं। कीलबिल्ड पक्षी पेड़ों की खोह में घोंसला बनाते हैं।
———————
