तमिलनाडु ने एक साल के लिए, कच्चे अंडे से बने मेयोनीज के निर्माण, भंडारण, वितरण या बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना में कहा गया है कि अंडे की जर्दी, वनस्पति तेल, सिरका और अन्य मसालों से मेयोनीज बनाई जाती है। अपर्याप्त तैयारी और भंडारण सुविधाओं से खाद्य विषाक्तता की आशंका के कारण इसमें कई खाद्य जोखिम हो सकते हैं।
———————
