पोलैंड के दिल में बसा एक अनोखा गांव 'सुओव्शोवा', जहां जिन्दगी एक ही सीधी सड़क के इर्द-गिर्द घूमती है। यहां लगभग 6,000 लोग, 9 किलोमीटर लंबी सड़क पर बसे हैं।
यह सीधी सड़क जो दूर-दूर तक फैले खेतों और बागों के बीच से गुजरती है। इस गांव की खूबसूरती इसकी सादगी और अनोखी बसावट में छिपी है। हर घर के पीछे लंबा और संकरा खेत दिखाई देता है, जो दूर क्षितिज तक फैला हुआ लगता है।
'सुओव्शोवा' के लोग सिर्फ पड़ोसी नहीं, बल्कि एक बड़े परिवार की तरह जुड़ कर रहते हैं। यहां हर त्योहार, हर आयोजन पूरे गांव के लोग मिलकर एक साथ जश्न की तरह मनाया जाता है।
'सुओव्शोवा' गांव का दृश्य ड्रोन से लेने पर किसी कलात्मक पेंटिंग जैसा नजर आता है- सीधी रेखा में घर और चारों तरफ हरियाली का सागर जैसा दिखता है।
---------------
