भारत के संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर, धारवाड़ शहर के कित्तूर चेन्नम्मा पार्क में भारत के संविधान की, प्रस्तावना की एक विशाल धातु प्रतिकृति का, अनावरण किया गया है।
श्रम मंत्री और धारवाड़ जिले के प्रभारी संतोष लाड ने प्रतिकृति का अनावरण करते हुए कहा कि संविधान की प्रस्तावना की विशाल धातु प्रतिकृति राज्य की पहली है।
एक खुली पुस्तक (संविधान) के रूप में डिजाइन की गई इस प्रतिकृति का वजन लगभग 1,500 किलोग्राम है। इसमें प्रस्तावना अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों भाषा में उकेरी गई है।
———————-