जिनपिंग को बांग्लादेश का खुला आमंत्रण

Jitendra Kumar Sinha
0



बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस,  भारत के शत्रुओं से दोस्ती बढ़ाने के लिए हर तरह का दांव खेल रहे हैं। मुहम्मद यूनुस चार दिवसीय चीन दौरे के दौरान, चीन को अपने आर्थिक विस्तार के लिए आमंत्रित करते हुए भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों को 'भूमि से घिरा क्षेत्र' बताते हुए कहा है कि इस क्षेत्र के महासागर का बांग्लादेश एकमात्र संरक्षक है। 


सूत्रों के अनुसार, मुहम्मद यूनुस ने शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान तीस्ता नदी प्रबंधन के लिए चीन की मदद मांगी है और उसे 'जल प्रबंधन का मास्टर' बताया है। 


मुहम्मद यूनुस के इस बयान पर भारतीय रणनीतिक विशेषज्ञों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सेवानिवृत्त मेजर जनरल ध्रुव कटोच ने इसे भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करार दिया और कहा कि भारत अपने पूर्वोत्तर राज्यों की समुद्री कनेक्टिविटी को लेकर आत्मनिर्भर है। 


मुहम्मद यूनुस ने कहा, 'भारत के सात पूर्वी राज्य, जिसे सेवन सिस्टर्स कहा जाता है... वे चारों ओर से भूमि से घिरे हुए देश हैं। उनके पास समुद्र तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। हम इस पूरे क्षेत्र के लिए महासागर के एकमात्र संरक्षक हैं। यह एक बड़ी संभावना को खोलता है। इसलिए चीन चीजें बनाएं, चीजें उत्पादित करें, व्यापार करें, चीजों को चीन में लाएं, उन्हें पूरी दुनिया में लाएं।

——————-



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top