टार्डिग्रेड - एक सूक्ष्म और अनोखा जानवर है

Jitendra Kumar Sinha
0



टार्डिग्रेड को 'वॉटर बेयर' या 'मॉस पिगलेट' भी कहा जाता है। यह एक सूक्ष्म और अविश्वसनीय रूप से अनोखा जानवर है। इसका आकार मिलीमीटर में होता है, लेकिन यह अपनी मजबूती के लिए मशहूर है।


टार्डिग्रेड को धरती का सबसे टिकाऊ प्राणी माना जाता है। यह जीव समुद्र की गहराइयों से लेकर हिमालय की बर्फीली चोटियों तक, हर तरह के वातावरण में पाया जाता है। यह अत्यधिक ठंड व गर्मी में भी जीवित रह सकता है। 


टार्डिग्रेड का जब हालात बिगड़ता हैं, तब यह 'क्रिप्टोबायोसिस' नामक अवस्था में चला जाता है। इसमें यह अपने शरीर से पानी निकाल देता है, सूखकर एक छोटे गोले जैसा बन जाता है, जो देखने में मृत जैसा दिखता है, लेकिन पुनः पानी मिलते ही, यह कुछ ही घंटों में फिर से सक्रिय हो जाता है।

———————-


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top