अमरीका के घने जंगलों में देखे जाते हैं - “ब्लू मोरफो तितली”

Jitendra Kumar Sinha
0



ब्लू मोरफो तितली दुनिया की सबसे खूबसूरत ब्लू तितलियों में से एक है, जो अपने चमकदार नीले पंखों के लिए मशहूर है। 

यह तितली दक्षिण अमरीका के घने जंगलों जैसे ब्राजील और कोलंबिया में पाई जाती है। इसके पंख इतने चमकीले होते हैं कि सूरज की रोशनी में जैसे नीला हीरा चमकता है। यह चमक पंखों की खास संरचना की वजह से होती है, जो प्रकाश को अलग-अलग तरीके से फैलाती है। 

ब्लू मोरफो तितली के पंखों का फैलाव 5 से 8 इंच तक होता है। जब यह उड़ती है तो इसके नीले पंख जंगल में जादुई दृश्य बनाते हैं। लेकिन जब यह पंख बंद करती है तो इसके भूरे पंखों पर आंख जैसे निशान दिखते हैं, जो इसे शिकारियों से बचाते हैं। 

ब्लू मोरफो तितली फूलों का रस और सड़े फलों का रस पीती है। यह परागण में भी मदद करती है।

————————


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top