पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिन्दू महिला कशिश चौधरी को सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है। कशिश चौधरी बलूचिस्तान में इस पद तक पहुंचने वाली पहली हिन्दू महिला हैं।
कशिश चौधरी बलूचिस्तान प्रांत के चगाई जिले के नोश्की कस्बे की रहने वाली हैं और उन्होंने बलूचिस्तान लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को कशिश चौधरी ने अपने पिता गिरधारी लाल के साथ बलूचिस्तान के सीएम सरफराज बुगती से मुलाकात की।
————————-