मॉन्स्टेरा डेलिसिओसा, जिसे 'फूट सलाद प्लांट' या 'स्विस चीज प्लांट' कहते हैं यह एक दुर्लभ और अनोखा फल देने वाला पौधा है।
स्विस चीज प्लांट मध्य और दक्षिण अमरीका के उष्णकटिबंधीय जंगलों से उत्पन्न हुआ है और अरेसिए परिवार का हिस्सा है। इसकी सजावटी पत्तियों और स्वादिष्ट फल ने इसे विश्वभर में विशेष बनाया है।
भारत में स्विस चीज प्लांट मुख्य रूप से सजावटी पौधे के रूप में उगाया जाता है, लेकिन इसका फल अब भी कम लोग जानते हैं। यह बेलनुमा पौधा 10-15 फीट तक बढ़ता है, जिसकी चमकदार दिल के आकार की पत्तियों में प्राकृतिक छेद होते हैं।
स्विस चीज प्लांट का फल मकई के भुट्टे जैसा हरा और शल्कयुक्त होता है, जो पकने पर सफेद, रसदार गूदा देता है। इसका स्वाद स्ट्रॉबेरी,केला, अनानास और नारियल का मिश्रण है इसलिए इसे 'फ्रूट सलाद' कहते हैं।
———————-
