चीन के चोंगकिंग प्रांत स्थित शियाओजाई टियांकांग को, दुनिया का सबसे गहरा और विशाल प्राकृतिक सिंकहोल या कुआं कहा जाता है। यह अद्भुत गड्डा करीब 662 मीटर गहरा, 511 से 626 मीटर चौड़ा और लगभग 537 मीटर लंबा है। इसे स्थानीय भाषा में 'स्वर्ग की खिड़की' या 'पाताल का रास्ता' भी कहा जाता है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह विशाल सिंकहोल हजारों वर्षों में, पानी के भूमिगत बहाव से, धीरे-धीरे आकार लेता गया है। इस विशाल प्राकृतिक रचना के अंदर एक अलग ही जैविक दुनिया है, जिसमें कई दुर्लभ पौधे और जानवर पाए जाते हैं।
सिंकहोल में नीचे एक गुप्त नदी बहती है जिसे 'डिफेंग नदी' कहा जाता है। यह जगह ट्रैकिंग, वैज्ञानिक अध्ययन और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा है। शियाओजाई टियांकांग प्रकृति की वह अनकही कहानी है, जो बताती है कि धरती के भीतर भी एक अलग, रहस्यमयी संसार बसता है।
वर्षात के दिनों में सिंकहोल (प्राकृतिक कुएं) के ऊपर झरने गिरते देखा जाता हैं। इसे 1994 में ब्रिटिश खोजकर्ताओं ने खोजा था, लेकिन उसके बनने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
———————-