इंडो-पैसिफिक समुद्र में पाया जाता है - “मोरै रिबन ईल”

Jitendra Kumar Sinha
0

 


मोरै रिबन ईल, जिसे रिबन ईल भी कहते हैं इंडो-पैसिफिक समुद्रों का एक मंत्रमुग्ध करने वाला जीव है।  मोरै रिबन ईल अपनी खूबसूरती और अनोखे व्यवहार के लिए प्रसिद्ध है। 

मोरै रिबन ईल लंबा, पतला, रेशम जैसा शरीर और जीवंत रंग इसे 'समुद्र का नाचता रिबन' बनाता हैं। मोरै रिबन ईल का सबसे बड़ा आकर्षण है इसके रंगों का बदलाव। 

युवावस्था में यह चटख नीली, वयस्क होने पर पीली-हरी, और बाद में काली हो जाती है। इसके नीले-पीले मिश्रण और चमकदार शेड्स समुद्र में इंद्रधनुषी जादू बिखेरते हैं। 

मोरै रिबन ईल का तैरने का अंदाज बेहद लुभावना होता है। यह अपने शरीर को लहराते हुए तैरती है मानो समुद्र की धाराओं के साथ नृत्य कर रही हो। सांस लेने के लिए इसका मुंह लगातार खुलता और बंद होता रहता है।

--------- 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top