इटली के सार्डिनिया द्वीप में स्थित नेपच्यून की गुफा, भूमध्य सागर की सबसे मनोहारी और रहस्यमयी समुद्री गुफाओं में से एक है।
करीब दो मिलियन वर्ष पूर्व बनी यह अद्भुत गुफा प्राकृतिक चुना पत्थर का है। इसकी गहराइयों में एक शांत भूमिगत झील, झिलमिलाता सफेद रेत का तट देखने को मिलता हैं।
नेपच्यून की गुफा लगभग चार किलोमीटर लंबी और समुद्र तल के समानान्तर फैली हुई है। 18वीं सदी में नेपच्यून की गुफा को एक स्थानीय मछुआरे ने खोजा था।
-----------