भारत में अमरीकी दूतावास ने भारतीय नागरिकों को अमरीका में वीजा अवधि से अधिक न रुकने की सख्त चेतावनी जारी किया है।
दूतावास ने शनिवार को जारी चेतावनी में कहा है कि नियमों के उल्लंघन पर डिपोर्टेशन और भविष्य में अमरीका यात्रा पर स्थायी प्रतिबंध लग सकता है।
यह चेतावनी अमरीका में टूरिस्ट, स्टूडेंट और वर्क वीजा पर रह रहे भारतीयों के लिए है। दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अमरीकी इमिग्रेशन कानूनों के सख्त पालन की बात दोहराई।
-------------
