भारत इस वर्ष सितंबर और अक्टूबर महीने में होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। सूत्रों के अनुसार, भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझड़िया ने शुक्रवार को बताया है कि नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 27 सितंबर से पांच अक्टूबर, 2025 तक विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 से अधिक देशों के 2,500 से अधिक पैरा एथलीट भाग लेंगे।
देवेन्द्र झाझड़िया ने कहा है कि यह दूसरा सबसे बड़ा आयोजन है, जो प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किया जाता है। कोबे और पेरिस आदि में प्रतिष्ठित संस्करणों के बाद भारत इसकी मेजबानी करेगा।
————————
