बिना सिम वाली - बीएसएनएल की - 'क्वांटम 5G FWA' सेवा

Jitendra Kumar Sinha
0




भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भारतीय टेलीकॉम क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत कर दी है। बीएसएनएल ने देश की पहली बिना सिम वाली 5G सेवा “क्वांटम 5G FWA (Fixed Wireless Access)” का सॉफ्ट लॉन्च किया है। यह सेवा न केवल अत्याधुनिक है, बल्कि पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है, जो इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम बनाता है।

क्वांटम 5G एफडब्ल्यूए एक ऐसी वायरलेस तकनीक है, जो यूजर्स को फाइबर जैसा हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान करता है, लेकिन इसमें कोई फिजिकल फाइबर केबल की जरूरत नहीं होता। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना सिम के काम करता है, यानि ग्राहक के डिवाइस को मैन्युअली सिम लगाने की आवश्यकता नही होता है। इसमें एक सीमलेस आर्किटेक्चर होता है, जो यूजर के डिवाइस को अपने आप नेटवर्क से प्रमाणित कर देता है। यह तकनीक विशेष रूप से स्मार्ट होम्स, ऑफिसेस और दूरदराज के इलाकों के लिए फायदेमंद है जहां फाइबर पहुंचाना मुश्किल होता है।

बीएसएनएल क्वांटम 5G FWA सेवा की स्पीड की बात करें तो यह 980 एमबीपीएस डाउनलोड और 140 एमबीपीएस अपलोड स्पीड देने में सक्षम है। इतना ही नहीं, इसका लेटेन्सी रेट भी 10 मिलीसेकंड से कम है, जो यूएचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, क्लाउड गेमिंग और रियल-टाइम एप्लिकेशंस के लिए एकदम परफेक्ट है।

इस तकनीक को खास बनाता है इसका 100% मेड इन इंडिया होना। इसके तीनों मुख्य अवयव है। वह है कोर नेटवर्क, रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN), और कस्टमर प्रीमाइसेस इक्विपमेंट (CPE)। यह भारतीय निर्माताओं द्वारा विकसित किया गया है। इससे भारत की डिजिटल संप्रभुता को मजबूती मिलती है और विदेशी निर्भरता में भी कमी आती है।

यह जेम चेंजर है बिना सिम के सुविधा, किफायती इंटरनेट समाधान, ग्रामीण और दूरदराज इलाकों के लिए वरदान, तेज गति और कम लेटेन्सी और पूरी तरह स्वदेशी तकनीक। बीएसएनएल की यह पहल डिजिटल इंडिया अभियान को नई ऊँचाई पर ले जाने वाला है। यह सेवा न केवल इंटरनेट एक्सेस को और सरल बनाएगी, बल्कि ‘स्मार्ट भारत’ के सपने को भी साकार करने में मदद करेगी।

फिलहाल यह सेवा पायलट मोड में है, लेकिन आने वाले महीनों में इसे देशभर में लॉन्च किया जाएगा। बीएसएनएल के अधिकारियों के अनुसार, कंपनी का लक्ष्य है कि हर भारतीय घर को फाइबरलेस हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ा जाए।

बीएसएनएल की क्वांटम 5G FWA सेवा भारत में इंटरनेट उपयोग के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। बिना सिम के, बिना फाइबर के, केवल रेडियो सिग्नल से मिलने वाली यह अल्ट्रा-हाई स्पीड सेवा देश को डिजिटल क्रांति की नई दिशा में ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top